uttarakhand breaking – कार खाई में गिरी, 1 की मौत, 3 घायल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

पौड़ी जनपद में एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 3 लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि यह कार देहरादून को जा रही ​थी कि यह हादसा हो गया। तीनो घायलो को अस्पताल भर्ती कराया गया हैं।

holy-ange-school


जानकारी के अनुसार मारुति अल्टो कार संख्या यूके 12सी 0580 अगरोड़ा पौड़ी होते हुये देहरादून को जा रही थी कि अचानक घुडदौडी चौक से थोड़ा पहले कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

ezgif-1-436a9efdef

डीसीआर के माध्यम से कोतवाली पौड़ी को वाहन के दुर्घटनागस्त होने की सूचना मिली। इसके बाद सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने घायलो का रेस्क्यू किया। सड़क पर लाने के बाद 108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायलो को पौड़ी के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने वाहन चालक सुरजीत पुत्र जीवानंद निवासी ग्राम सिल्डी पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी (वाहन चालक) को मृत घोषित कर दिया गया। 3 घायलों का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है। जिसमें से एक हालत गंभीर बतायी जा रही हैं।


दुर्घटना में धनंजय नैथानी निवासी ग्राम जांक निकट अरोड़ा पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल,सोनी पुत्री सुरजीत निवासी ग्राम सिल्डी, पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल और सुमन देवी पत्नी सुरजीत निवासी ग्राम सिल्डी, पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल घायल हुए हैं।


पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद सिंह गुँसाई, उपनिरीक्षक सुनील रावत, आरक्षी सुमित जुयाल, आरक्षी रणजीत भण्डारी व आरक्षी विनोद शामिल रहे।

Joinsub_watsapp