नैनीताल ज़िले के रामगढ़ रोड पर सोमवार की रात एक भीषण हादसा हो गया। स्यामखेत के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लखनऊ के रहने वाले 29 साल के युवक आदित्य शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य युवक घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी रात 11 बजकर 43 मिनट पर आपदा प्रबंधन केंद्र के माध्यम से एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल को मिली। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
कार में कुल पांच युवक सवार थे। हादसे में आदित्य शुक्ला की जान चली गई। वह लखनऊ के कैलाशपुरी। इको गार्डन। आलमबाग के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान रोहन अरोड़ा के रूप में हुई है। जिनकी उम्र 29 वर्ष है। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।
अन्य घायलों में तुषार तिवारी। उम्र 28 वर्ष। निवासी अर्जुन नगर। आलमबाग। सुमित गुप्ता। उम्र 27 वर्ष। निवासी कृष्णा नगर। आलमबाग और मृदुल गुप्ता। उम्र 29 वर्ष। निवासी गीता पल्ली। इको गार्डन। लखनऊ शामिल हैं।
एसडीआरएफ की तत्परता से सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक का शव भी सुरक्षित निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वाहन अनियंत्रित कैसे हुआ।