प्रदेश मुख्यालय पर सीएम योगी की मौजूदगी में चल रही है कैबिनेट मंत्रियों की बैठक

जानकारी के अनुसार, बैठक में सेवा ही संगठन अभियान के तहत पोस्ट कोविड सेंटर, कोरोना टीकाकरण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात, वृक्षारोपण,…

8e85cb14209d057f758c8d9b6d303dbc

25

जानकारी के अनुसार, बैठक में सेवा ही संगठन अभियान के तहत पोस्ट कोविड सेंटर, कोरोना टीकाकरण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात, वृक्षारोपण, सीएचसी व पीएचसी गोद लेने सहित अन्य अभियान पर हो चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव के लिए माहौल बनाने के लिए भाजपा सेवा कार्यों के जरिए जनता के बीच जाएगी। 

वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े कामों के सहारे चुनाव मैदान में उतरेगी। 

बैठक में आरएसएस के सह-सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के सामने कमेटी के सदस्यों ने चुनावी रणनीति को लेकर सुझाव रखे। वहीं, मुख्यमंत्री ने सुझावों पर पक्ष रखते हुए अपनी सरकार की साढ़े चार साल की प्रमुख उपलब्धियों को कमेटी के सामने रखा। बीएल संतोष व प्रदेश प्रभारी आज भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।