shishu-mandir

बड़ी खबर— कैबिनेट मंत्री यशपाल और विधायक संजीव कांग्रेस में शामिल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

देहरादून, 11 अक्टूबर उत्तराखंड में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, कैबीनेट मंत्री यशपाल आर्या और उनके पुत्र संजीव भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यहीं नहीं रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काउ के भी दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करने की सूचना है।

saraswati-bal-vidya-niketan

यशपाल आर्य ने साढे चार बाद पुनः की कांग्रेस में वापसी की है। आज
यशपाल आर्य और संजीव आर्य हुए कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस में चुनाव को लेकर दोनों को बड़ी जिम्मेदारिया दिए जाने और हल्द्वानी से दो नेताओं में से एक को टिकट दिए जाने की बात भी चर्चाओं में है। जानकारी के अनुसार काबीना मन्त्री यशपाल आर्य ने दिल्ली जाने से पहले ही कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।


इधर उत्तराखंड में रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने राहुल गांधी से मुलाकात करने की सूचना आई है। जानकारी के अनुसार काउ की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात हुई है।