ब्रेकिंग : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच में दो ट्रकों की भिड़न्त : पिछले डेढ़ घंटे से लगा है जाम

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में वाहन दुर्घटना के चलते पिछले डेढ़ घंटे से जाम लगा हुआ है। घटना करीब साढ़े नौ बजे के आस पास की बताई जा रही है। जाम में दोनों ओर सैकड़ों यात्री फंसे हुए है।

nh 2 2


भवाली से पहले तथा कैंची धाम से आगे निगलाट के पास देर शाम एक सिलेंडर का वाहन खराब हो गया। ट्रक चालक व परिचालक वाहन को ठीक कर रहे थे की देर शाम अचानक ट्रक डाउन में पीछे की ओर जाने लगा। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार भीड़ंत हो गई। इससे काफी देर तक दोनों वाहन चालकों की आपस में बहस हुई। सूचना मिलते ही भवाली पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। दोनों ओर जाम में सैकड़ों यात्री फंसे हुए है। जाम में एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। थाना भवाली से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने में जुटा हुआ है। खबर लिखे जाने तक फिलहाल दोनों ओर से जाम की स्थिति बरकरार है।