shishu-mandir

ब्रेकिंग : आल्पस की अनशनकारी महिला को पुलिस ने किया अस्पताल भर्ती

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। 20 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठी शीला साह का स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस बल और प्रशासन ने उन्हे अस्पताल भर्ती करा दिया। गौरतलब है कि पातालदेवी स्थित आल्पस फार्मास्युटिकल कंपनी को खोले जाने , पीएफ और देयकों का भुगतान किये जाने की मांग को लेकर कर्मचारी विगत 28 दिनों से आमरण अनशन पर है।
20 फरवरी को कंपनी की महिला कर्मचारी शीला साह ने मोर्चा संभालते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया था। आज सुबह से ही उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी थी। इसके बाद सांय तहसीलदार खुशबू आर्या ने पुलिस बल के साथ अनशन स्थल पहुचंकर शीला साह को अस्पताल भर्ती करा दिया।
शीला साह को अनशन स्थल से उठाने के बाद कंपनी की महिला कर्मचारी ममता भंडारी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने कंपनी को खुलवाने और देयकों के भुगतान ना होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। उनके समर्थन में अशोक
साह, घनश्याम जोशी, दिनेश बिष्ट आदि कर्मचारी
धरना स्थल पर जमे हुए है।

new-modern
gyan-vigyan