Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Breaking news- टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन

दिल्ली। देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन 54 वर्षीय सायरस मिस्त्री का आज सड़क दुघर्टना में निधन हो गया है। जानकारी…

दिल्ली। देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन 54 वर्षीय सायरस मिस्त्री का आज सड़क दुघर्टना में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब तीन बजे मुंबई के पास पालघर में उनकी कार रोड के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी। कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। साइरस मिस्त्री के अचानक चले जाने से उद्योग जगत में शोक की लहर है। देश के सभी वरिष्ठ लोगों ने अपनी श्रृद्धांजली अर्पित की है।

बताते चलें कि साइरस मिस्त्री टाटा संस के छठे अध्यक्ष थे। उन्होंने 2012 में रतन टाटा के बाद पदभार संभाला था, हालांकि, मिस्त्री को 24 अक्टूबर 2016 को टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।