shishu-mandir

​ब्रेकिंग : अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में उक्रांद देगी कांग्रेस को समर्थन — कहा कि दिल्ली से आयातित नेताओं वाली प्रवृति के खिलाफ है यूकेडी

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों को लेकर राजनैतिक हलचल तेज हो गयी है। यूकेडी ने आज एक प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की।

saraswati-bal-vidya-niketan

यहां​ सेवाय होटल में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक व यूकेडी के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से राजनैतिक घटनाक्रम चल रहा है यूकेडी उससे व्यथित है। और यूकेडी ने वर्तमान में स्थितियों को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है, अपनी बात के साथ ही श्री त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखण्ड का सबसे ज्यादा बुरा आयातित नेताओं ने ही किया है। कहा कि इस बार हालत यह थी कि दिल्ली से आकर लोग ग्राम प्रधान, विधायक और राज्यसभा सांसद तक बन गये और अब दिल्ली से लाकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी की जा रही है। कहा कि यूकेडी इस प्रवृत्ति के खिलाफ है।

बता दे कि इस समय कांग्रेस से दो जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष पद पद की दौड़ में है। डिगरा सीट से जीते मोहन सिंह महरा के पुत्र सुरेन्द्र सिंह महरा तथा द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन ​सिंह बिष्ट की पत्नी उमा सिंह दोनों कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे है।

प्रेस वार्ता में जब उनसे यह सवाल किया कि वह कांग्रेस के किस प्रत्याशी को समर्थन देगें तो इस सवाल से बचते नजर आये। ज्ञातव्य है कि इस बार यूकेडी के चार प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद पर जीतकर आये है। जिले की नौगांव सीट पर यूकेडी जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ईडा सीट पर अंजू जोशी, विजयपुर सीटा पर लता रौतला, बैरती सीट पर कांता रावत चुनाव जीती है। इस बार कांग्रेस भाजपा दोनों के पास जीतने लायक सदस्य नही होने के कारण निर्दलीय व अन्य की भूमिका अहम मानी जा रही है और दोनों ही दल अपने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की मुहिम में लगे हुए है।


प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ​केन्द्रीय उपाध्यक्ष डालाकोट, पार्टी जिलाध्यक्ष एवं नौगांव सीट से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला, ईडा सीट से जीती जिला पंचायत सदस्य अंजू जोशी, बैरती सीट से जीती कांता रावत , विजयपुर सीट से जीती लता रौतेला के पति जगदीश सिंह रौतेला, कमलेश जोशी,हेम रावत आदि मौजूद रहे।