अल्मोड़ा में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के निधन के बाद शोक में कार्यक्रम स्थगित

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला अल्मोड़ा की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का मंगलवार को होटल जलाल पैलेस में भव्य शुभारंभ…

BJP's district training class inaugurated in Almora, program postponed in mourning after the demise of former Chief Minister BC Khanduri.
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला अल्मोड़ा की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का मंगलवार को होटल जलाल पैलेस में भव्य शुभारंभ हुआ। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक छोलिया वाद्य यंत्रों की गूंज और तिलक लगाकर अतिथियों व प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत किया।

25

पंजीकरण के बाद सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण सामग्री और भाजपा का पटका भेंट किया गया। इसके बाद प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता व प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने भाजपा के इतिहास, सुशासन और अंत्योदय योजनाओं पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का विधिवत आगाज भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के सामने दीप प्रज्वलन कर किया गया। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने वर्ग का गीत प्रस्तुत किया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सुर में सुर मिलाया।

वर्ग प्रमुख सुरेश भट्ट ने अनुशासन के नियमों की जानकारी दी, जबकि जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने सभी का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का मुख्य आधार बताया। पहले सत्र में “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि भाजपा तीन पीढ़ियों के संघर्ष और तपस्या की बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंची है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और मूल्य आधारित राजनीति को पार्टी की मूल निष्ठा बताया। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के मंत्र पर प्रकाश डाला।

इसी बीच, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार जैसे ही प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचा, वहां मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान और शोक स्वरूप प्रशिक्षण वर्ग के आगे के सभी कार्यक्रमों को तुरंत स्थगित कर दिया गया।

पूर्व सांसद बलराज पासी ने मंच से शोक प्रस्ताव रखा और जनरल साहब के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा व उत्तराखंड के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। इसके बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और भारी मन से प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया। इस दौरान विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply