shishu-mandir

Pithoragarh- भाजपा की वापसी का संकेत है विजय संकल्प यात्रा : अजय भट्ट

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

— पिथौरागढ़ के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय, सांसद अजय टम्टा और अन्य नेताओं ने भी कहा-लोगों ने दोबारा भाजपा को सत्ता में लाने का मन बनाया

new-modern
gyan-vigyan

— पिथौरागढ़ की चारों विधानसभा सीटों से होकर बुधवार को लोहाघाट, चंपावत पहुंचेगी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा

saraswati-bal-vidya-niketan

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्रों में घूमने के बाद मंगलवार को पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जिला मुख्यालय पहुंची। यहां नगरपालिका के नजदीक स्थित रामलीला मैदान पहुंचने पर संकल्प यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में जिस तरह जनता उमड़ रही है, उससे साफ है कि 2022 में भी लोग भारी बहुमत से दोबारा भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना चाहते हैं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार ने विकास को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित और अंतर्राट्रीय स्तर पर फिर से उनका नाम एक शक्तिशाली नेता के तौर पर उभरा है। भट्ट ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने विकास को स्वीकारा है और लोगों ने मन बना लिया है कि प्रदेश में फिर से भाजपा का परचम लहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में पार्टी चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर विकास कार्यों का जन जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा की सरकार करेगी।

प्रदेश चुनाव संचालन समिति के संयोजक और स्थानीय सांसद अजय टम्टा ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में जनता की भागीदारी से साफ है कि लोग भाजपा के विकास कार्यों से खुश हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने सड़कों, पेयजल जैसे विभिन्न विकास कार्यों को गांव गांव तक पहुंचाया है। कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा बागनाथ से शुरू होकर पिथौरागढ़ के विभिन्न इलाकों से होते हुए पिथौरागढ़ पहुंची है। इसमें लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। लोग बताते हैं कि कोरोना महामारी के दौरान भी राज्य और केंद्र सरकार ने किस तरह लोगों को सभी सहूलियतें प्रदान की हैं। इसके नतीजे के तौर पर आने वाले समय में फिर से भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश के शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री अरिवंद पांडे ने कहा कि संकल्प यात्रा को जिस तरह जन समर्थन मिला है, उसे देखकर निश्चित ही भाजपा ने जो संकल्प लिया है कि युवा नेतृत्व और 60 पार, वह दिखाई पड़ रहा है।

आगामी 2022 में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी औैर युवा पुकर सिंह धामी प्रदेश के दोबारा से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह इसलिए है कि आजादी के बाद से हमारे सैनिकों का अपमान होता रहा। केंद्र से जो पैसा विकास के लिए आता था, वह जनता तक नहीं पहुंचता था और दलाल खा जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इन हालातों को बदल दिया है और देश सब तरफ विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है।

इससे पूर्व विजय संकल्प यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मोटरसाइकिल रैली निकाली। इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित सभा को कैबिनेट मंत्री और डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र वल्दिया, कार्यक्रम संयोजक और स्थानीय विधायक चंद्रा पंत, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्त प्रकाश रावत, जिला प्रभारी गणेश ठकुराठी, प्रदेश मंत्री और यात्रा संयोजक पुष्कर काला, यात्रा के जिला संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, पूर्व दर्जा मंत्री केदार जोशी, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, भूपेश पंत, किरन मालदार, गोलू पाठक, चंदन बिट, मीनू बिट, कृपाल वल्दिया, ललित मोहन, राजेंद्र जोशी, गणेश भंडारी, बसंत जोशी, उमेश महर समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। पिथौरागढ़ से भाजपा की विजय संकल्प यात्रा बुधवार को लोहाघाट और चंपावत पहुंचेगी।