भाजपा नेता रवि रौतेला को पितृ शोक

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला के पिता प्रताप सिंह रौतेला का निधन हो गया है। बीते मंगलवार की…

nidhan Ravi Rautela father

25

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला के पिता प्रताप सिंह रौतेला का निधन हो गया है।


बीते मंगलवार की रात्रि अल्मोड़ा में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
वह मूल रूप से बागेश्वर के डुंगरी क्षेत्र के निवासी हैं और उनका अंतिम संस्कार बागेश्वर में होगा।

उनके निधन की सूचना मिलने पर तमाम बीजेपी कार्यकर्ता उनके पैतृक गृह क्षेत्र को रवाना हो गए हैं। बुधवार को उनके पैतृक गांव से ही अंतिम यात्रा बागेश्वर धाम के लिए निकलेगी।


समस्त राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने भी उनके पिता के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply