Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बड़ी खबर: चंद्रयान—2 का सफल परीक्षण: देश में खुशी की लहर

डेस्क। इसरो का सबसे जटिल और अब तक का सबसे प्रतिष्ठित मिशन माने जाने वाले चंद्रयान-2 ने उड़ान भर दी है। श्रीहरिकोटा से 2 बज…

डेस्क। इसरो का सबसे जटिल और अब तक का सबसे प्रतिष्ठित मिशन माने जाने वाले चंद्रयान-2 ने उड़ान भर दी है। श्रीहरिकोटा से 2 बज 43 मिनट में चंद्रयान—2 ने उड़ान भरी। इसरो के इस सफल परीक्षण से देशवासी गदगद हो गए है। पूरे भारत में खुशी की लहर है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। चंद्रयान—2 चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पर उतर कर जरूरी परीक्षण करेगा। अब तक का सबसे प्रतिष्ठित मिशन माने जाने वाले चंद्रयान-2 के साथ रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा। बता दे कि बीते 15 जुलाई को रॉकेट में तकनीकी खामी का पता चलने के बाद इसका प्रक्षेपण टाल दिया गया था। उस दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी प्रक्षेपण स्थल पर मौजूद थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25