Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बिग ब्रेकिंग- चाकू घोंपकर (stabbed)पत्नी को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

Big Breaking- Wife stabbed to death, accused arrested राजकुमार सिंह परिहारबागेश्वर: बैजनाथ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में चूर होकर पत्नी…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Big Breaking- Wife stabbed to death, accused arrested

राजकुमार सिंह परिहार
बागेश्वर: बैजनाथ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में चूर होकर पत्नी की चाकू से गोदकर(stabbed) हत्या कर दी है।

पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शांत गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गागरीगोल निवासी गणेश जोशी (35) पुत्र भैरब दत्त जोशी ने अपनी पत्नी गीता जोशी (30) को शराब के नशे में मारपीट करनी शुरू कर दी। पत्नी के विरोध करने पर उसने पत्नी के पेट में बेहरमी चाकू गोद-गोद(stabbed) कर नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद घर से बच्चों के जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने घायल पत्नी को आनन-फानन में बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया।


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। उसका मायका ग्राम पोथिंग, कपकोट में है। एक बच्चा राजीव नवोदय विद्यालय बहुली में पढ़ता है और नौ वर्ष की बेटी भी है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ की। हत्यारोपी को पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष विनीता ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।