shishu-mandir

बिग ब्रेकिंग- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, साथ में 8 ​कैबिनेट मंत्रियो को भी दिलाई गयी शपथ

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

उत्तराखण्ड की अस्थायी देहरादून में आयोजित समारोह में पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही मंत्रियो को भी शपथ दिलाई गयी। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

new-modern
gyan-vigyan


सीएम धामी के साथ ही 8 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गयी। बागेश्वर विधानसभा से 2007 से लगातार 4 बार विधायक का चुनाव जीतने वाले चंदन राम दास को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी।


चंदन राम दास के साथ ही गणेश जोशी,सुबोध उनियाल,रेखा आर्या,धन सिंह रावत,सतपाल महाराज,प्रेम चंद्र अग्रवाल और सौरभ बहुगुणा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।