Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पहलगाम की दरिंदगी से टूटे बंगाल के शिक्षक साबिर हुसैन, बोले- इंसानियत को शर्मसार होते देखा, अब इस्लाम धर्म छोड़ने का लिया फैसला

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिसका असर पश्चिम बंगाल तक हुआ है। यहां दक्षिण 24 परगना…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिसका असर पश्चिम बंगाल तक हुआ है। यहां दक्षिण 24 परगना जिले के एक शिक्षक साबिर हुसैन इस घटना के बाद से बहुत ही शर्मिंदगी महसूस कर रहें है। उन्होंने अपने दिल के दर्द को सामने रखते हुए इस्लाम धर्म छोड़ने का फैसला किया है।

साबिर हुसैन बादुरिया इलाके के निर्माण आदर्श विद्यापीठ में विज्ञान पढ़ाते हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया कि देश और दुनिया में कई आतंकी हमले होते रहे हैं, लेकिन पहलगाम की घटना ने उन्हें अंदर से हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने वहां लोगों का धर्म पूछकर उनकी जान ली, जो उनके लिए बिल्कुल असहनीय था।

साबिर ने कहा कि अब तक वह मानते थे कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसने इस सोच को तोड़ दिया। एक शिक्षक के तौर पर उन्हें इस बात पर बेहद शर्मिंदगी महसूस हो रही है और इसी दर्द ने उन्हें इतना बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका मकसद किसी धर्म का अपमान करना या समाज में नफरत फैलाना नहीं है। बल्कि वह आगे इस फैसले को कानूनी तरीके से पूरा करेंगे। साबिर ने यह भी कहा कि उन्होंने यह निर्णय पूरी तरह से अपने दिल से लिया है, किसी के दबाव में नहीं।