Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

नैनीताल जाने से पहले दुल्हन प्रेमी संग भागी, पति बोला– मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया

बदायूं जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां नई नवेली दुल्हन शादी के कुछ ही दिन बाद अपने प्रेमी के साथ…

बदायूं जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां नई नवेली दुल्हन शादी के कुछ ही दिन बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। और फिर थाने पहुंचकर उसी के साथ रहने की बात पर अड़ गई। मामला बिसौली थाना क्षेत्र का है। जहां शादी के बाद कुछ वक्त ससुराल में बिताने के बाद दुल्हन मायके गई थी। लेकिन इसके बाद वो वापस नहीं लौटी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पति ने जब मायके वालों से बात की। तो मालूम पड़ा कि दुल्हन घर से लापता है। इसके बाद अचानक ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। और साफ कह दिया कि अब वो उसी के साथ रहेगी। दोनों परिवारों की तरफ से लड़की को बहुत समझाया गया। लेकिन उसने एक नहीं सुनी। आखिर में तय हुआ कि शादी में जो लेनदेन हुआ था। उसे आपसी सहमति से वापस कर दिया जाएगा।

दूल्हे सुनील ने भी मामले को समझते हुए थाने में ही अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजने की लिखित रजामंदी दे दी। सुनील का कहना था कि जब उसकी पत्नी पहले से ही किसी और से प्यार करती थी। तो वह जबरदस्ती का रिश्ता नहीं निभाना चाहता था।

सुनील ने एक लाइन में अपने मन की बात कह दी। उसने कहा मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया। अगर जबरदस्ती करता तो शायद मेरा भी वही हाल होता। मैंने नैनीताल हनीमून का प्लान बनाया था। लेकिन उससे पहले ही वो चली गई।