बागेश्वर उप चुनाव— कांग्रेस ने बसंत कुमार को बनाया प्रत्याशी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

देहरादून। 5 सितंबर को होने वाले बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो रही है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में आए बसंत कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के चंदन राम दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी रंजीत दास को हराया था जबकि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार ने 16109 वोट के साथ तीसरा स्थान पाया था। बसंत कुमार ने इस चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति पेश की थी और अब उनके कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कांग्रेसी उनकी जीत के प्रति उत्साहित है।

2022 के मुकाबले बागेश्वर की चुनावी फिजा बदली दिखाई दे रही है। एक ओर कांग्रेस से 2022 में चुनाव लड़ चुके रंजीत दास अब भाजपा में शामिल हो चुके है तो आम आदमी पार्टी के बसंत कुमार अब कांग्रेस में शामिल हो गए है। भाजपा की ओर से स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास चुनावी मैदान में है।