अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक रविवार 2 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे जिला पंचायत सभागार, धारानौला, अल्मोड़ा में आयोजित होगी।
बैठक में पार्टी अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, केंद्रीय संयोजक पी.सी. तिवारी सहित केंद्रीय समिति के सदस्य एवं पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों, जनसरोकारों तथा आगामी जनआंदोलनों और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने अल्मोड़ा जनपद के सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं जनसरोकारों से जुड़े नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने की अपील की है।

