shishu-mandir

नही रहे अल्मोड़ा के वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पाण्डेय

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

सुबह एक बुरी खबर सुनने में आई है। अल्मोड़ा नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पाण्डेय का निधन हो गया है। वह लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब रामलीला कमेटी के संस्थापक थे।

new-modern
gyan-vigyan


शिवचरण पाण्डेय के नेतृत्व में हुक्का क्लब ने नई ऊंचाईया प्राप्त की। वह पुरवासी पत्रिका के माध्यम से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति के संरक्षण और सर्वद्वन के लिए प्रयासरत रहे।

saraswati-bal-vidya-niketan

वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पाण्डेय पिछले 55 वर्षों से राग पर आधारित रामलीला और बैठकी होली को संरक्षण देने के कार्य मेें जुट थे।

वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पाण्डेय के निधन पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी,त्रिभुवन गिरी महाराज, रंगकर्मी नवीन बिष्ट,मनमोहन चौधरी विहान सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के देवेंद्र भट्ट,नरेश बिष्ट, देवभूमि मॉ शारदे लोक कला समिति के निदेशक और लोक गायक गोपाल सिंह चम्याल,लोक गायक अमित बुधौड़ी आदि ने शोक जताते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है।