Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora- महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा, 23 मार्च 2021अल्मोड़ा (Almora)। बढ़ती महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस ने यहां प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

अल्मोड़ा, 23 मार्च 2021
अल्मोड़ा (Almora)।
बढ़ती महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस ने यहां प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पम्प के पास प्रधानमंत्री मोदी के पुतले के साथ प्रदर्शन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह भी पढ़े…

Almora- कैंटर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग घायल

Almora- बमनस्वाल गांव में पेयजलापूर्ति(Drinking water supply) व सिंचाई दोनों प्रभावित


इस दौरान आयोजित सभा में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को जनता की कोई फिक्र ही नही है और केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर चुप बैठी हुई है। कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है।

प्रदर्शन करने वालों में जागेश्वर विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ललित सतवाल, महासचिव संजीव कर्म्याल, विक्रम नेगी, विपुल कार्की, आशीष पंत, सुनील कठायत, दीक्षांत कोरंगा, हनी कार्की, सुनील ग्वाल, संजू कठायत, भाष्कर, हर्षित दुर्गापाल, कमलेश देव, अमित नेगी, ललित नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े…

देहरादून (Dehradun) में राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw