गुलदार की खाल के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार

गुलदार की खाल

Almora youth arrested with leopard skin, गुलदार की खाल

पिथौरागढ़, 26 अगस्त 2020 जनपद अल्मोड़ा निवासी एक युवक को पिथौरागढ़ पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ दबोच लिया.

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मुखबिर की सूचना पर जनपद की अल्मोड़ा से लगी सीमा पर स्थित पुलिस चौकी पनार के प्रभारी एसआई दिनेश चन्द्र सिंह और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता मिली.

चौकी के पास से आरोपी मनोज कुमार उम्र 29 वर्ष पुत्र नाथू राम निवासी ग्राम व पोस्ट बसौली, थाना दन्या अल्मोड़ा को गुलदार की एक खाल के साथ गिरफ्तार कि विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस टीम में एसआई प्रताप सिंह नेगी प्रभारी एसओजी, कांंस्टेबल विनोद कुमार व संदीप चन्द शामिल थे.