shishu-mandir

Almora— धौलछीना में मिनी स्टेडियम की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने सीएम व टी—बोर्ड उपाध्यक्ष पिलख्वाल का जताया आभार

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 03 फरवरी 2021
भैसियाछाना विकास खंड के धौलछीना Almora में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा मिनी स्टेडियम की घोषणा किए जाने पर ग्रामीणों ने सीएम व उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल का आभार जताया है।

new-modern
gyan-vigyan

ग्रामीणों ने बताया कि उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल से धौलछीना Almora में खेल मैदान के निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर पिलख्वाल ने बीते दिनों अल्मोड़ा दौरे पर आएं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष यह प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने धौलछीना में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की।

दर्जा मंत्री पिलख्वाल ने कहा कि ब्लाक मुख्यालय होने के चलते यहां अनेकों प्रतियोगिताएं होती है। मिनी स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के करीब 8 से 10 गांवों के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।

Almora- नगर कांंग्रेस (Congress) ने किया बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन

ग्रामीणों ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री व टी—बोर्ड उपाध्यक्ष पिलख्वाल का आभार जताते हुए कहा कि इस घोषणा के बाद युवाओं में एक नई आश जगी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सरकार मिनी स्टेडियम के लिए धनराशि स्वीकृत करेगी ताकि शीघ्र खेल मैदान का निर्माण हो सके और क्षेत्र के युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

ग्राम प्रधान कांचुला दीवान सिंह मेहता, चंदन सिंह, राजेंद्र बोरा, महेन्द्र बोरा, मुन्ना मेहरा, अशोक कुमार बोरा, विशाल मेहरा, विनोद मेहरा, विरेन्द्र मेहरा, मनोज मेहरा, चन्दन मेहरा, राकेश मेहरा, प्रशांत रावत, पवन, कुन्दन, गोविन्द सिंह, विपिन मेहरा, मंगल रावत समस्त क्षेत्रवासियों ने सीएम व टी—बोर्ड उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल का आभार जताया है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos