अल्मोड़ा, 18 जून 2025: लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) की कार्यप्रणाली से नाराज़ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PWD कार्यालय परिसर में तंबू गाड़कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
धरने की अगुवाई कर रहे विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि चौंसली-डोबा मोटर मार्ग किलोमीटर-2 से वैकल्पिक लिंक मार्ग पर 10 करोड़ 23 लाख रुपये का कार्य बिना टेंडर विभाग के चहेते ठेकेदारों को सौंपा गया है। उन्होंने इसे नियमों की धज्जियां उड़ाने और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा बताया।
विधायक ने कहा, “लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया को दरकिनार कर अपने लोगों को लाभ पहुंचाया है, जो साफ तौर पर पदों का दुरुपयोग और सरकारी धन की बंदरबांट है।” उन्होंने कहा कि जब तक इस काम को रोका नहीं जाता और नियमित टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती, तब तक धरना लगातार जारी रहेगा।उन्होंने प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की भी मांग की है।
📲 Uttra News के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं हर खबर सबसे पहले – यहां क्लिक करें
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि, “लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली ने विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं होगी।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और बृहस्पतिवार को सर्किल कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि ठीक आपदा काल के समय गुपचुप तरीके से शुरू किया गया कार्य, भ्रष्टाचार को उजागर करता है।
📌 पंचायत चुनाव और PWD से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें:
👉 अल्मोड़ा: पंचायत चुनाव में आरक्षण पर आपत्तियों की सुनवाई पूरी
👉 PWD कार्यालय में कांग्रेस का प्रदर्शन: विधायक मनोज तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप
👉 अब वोटर कार्ड सीधे पहुंचेगा घर, चुनाव आयोग ने शुरू की रीयल टाइम ट्रैकिंग सुविधापूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डेय ने कहा कि यह स्पष्ट है कि विभाग पंजीकृत ठेकेदारों को नजरअंदाज कर अपने चहेतों को काम दे रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार संघर्ष करेगी।
🔴 धरने में शामिल प्रमुख कांग्रेस नेता:
मनोज तिवारी, भूपेन्द्र सिंह भोज, तारा चंद्र जोशी, पीतांबर पाण्डेय, प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, गोविंद सिंह मेहरा, गीता मेहरा, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, अख्तर हुसैन, गौरव वर्मा, हरीश भट्ट, मनोज वर्मा, जगदीश पांडे, नवाज खान, देवेंद्र कनवाल, मनोज जोशी, अमन अंसारी, दीप सिंह डांगी, कार्तिक साह, देवेंद्र बिष्ट, निर्मल रावत, धीरेन्द्र गैलाकोटी, पवन मेहरा, दिनेश पिलख्वाल, अजीत कार्की, प्रदीप बिष्ट, परितोष जोशी, नारायण पांडे, अमरजीत भाकुनी, विनोद वैष्णव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
Almora: बिना टेंडर काम कराने पर बिफरे विधायक मनोज तिवारी, शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
