almora – यूकेडी नेता हरीश जोशी का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक

अल्मोड़ा, 05 दिसंबर 2021- उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता हरीश जोशी का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे…

अल्मोड़ा, 05 दिसंबर 2021- उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता हरीश जोशी का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अल्मोड़ा के थपलिया स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।
वह लगभग 36 साल के थे। अपने पीछे पत्नी और दो बच्चो को छोड़ गए हैं। शनिवार को स्थानीय विश्ननाथ स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरीश संगठन में लोकप्रिय होने के साथ ही विनम्र स्वभाव के थे। वह यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी रहे। तबियत बिगड़ने पर कुछ समय पूर्व उन्हें एम्स भी भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर समस्त कार्यकर्ताओं और नगर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक जताया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25