shishu-mandir

Almora: पेशकार योगेश तिवारी का स्थानांतरण, व्यापारियों ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

पनुवानौला(अल्मोड़ा), 05 अगस्त 2021
भनोली तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय में तैनात पेशकार योगेश तिवारी का जिलाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा के लिए स्थानांतरण हो गया है। व्यापारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

 

saraswati-bal-vidya-niketan

व्यापारियों ने कहा कि तिवारी ने हमेशा अपने कार्यो में तत्पर रहकर विभाग को सेवाएं प्रदान की व हमेशा आम जनमानस को सुविधा पहुंचाने का कार्य किया। कहा कि तिवारी की कार्यशैली से क्षेत्रीय जनता काफी प्रभावित हुई। अपनी कार्यावधि के दौरान उन्होंने जनता की कई समस्याओं का निस्तारण किया। 
 

व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहता, मनीष नेगी, रवि बनौला, विनोद वर्मा, किरन विनवाल, दीपक सुयाल, विहारी नंदन बहुगुणा, हेमन्त साह, नीरज जोशी, मधुसूदन विनवाल, कुंदन सिंह, राजेन्द्र सिंह, दिगम्बर सुयाल समेत अन्य व्यापारियों व क्षेत्रीय जनता ने उनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।