Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा : बदमाशों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े महिला के गले से छीना मंगलसूत्र

अल्मोड़ा में बदमाशों ने महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। महिला वोट डालकर अपने घर की तरफ जा रही थी। जानकारी के…

अल्मोड़ा में बदमाशों ने महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। महिला वोट डालकर अपने घर की तरफ जा रही थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ढूंगाधारा निवासी महिला राजकीय प्राथमिक विद्यालय एडम्स से वोट डालकर घर जा रही थी तभी चीनाखान में नौघर के पास महिला को अकेला देखकर एक बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारा, महिला डर गई और वही रूक गई। जिसके बाद बदमाशों ने महिला का गला दबाया और एक तोला सोने का मंगलसूत्र लूट कर गए। महिला की रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां लोग मौके पर पहुंच गए। वही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एनटीडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।