Almora: शिव सिंह खेतवाल को मिला पीक दधीचि पुरस्कार

Almora: Shiv Singh Khetwal got Peak Dadhichi Award अल्मोड़ा, 11 दिसंबर 2022-प्लस एप्रोच फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा स्कोप आडिटोरियम नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora: Shiv Singh Khetwal got Peak Dadhichi Award

अल्मोड़ा, 11 दिसंबर 2022-प्लस एप्रोच फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा स्कोप आडिटोरियम नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शिव सिंह खेतवाल को पर्वतीय इलाकों की खेती के लिए कृषि उपकरणों वी एल मडुआ थ्रेसर, वी एल स्याही हल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पीक दधीचि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Almora: शिव सिंह खेतवाल को मिला पीक दधीचि पुरस्कार
Almora: Shiv Singh Khetwal got Peak Dadhichi Award

पुरस्कार समारोह में विनोद अग्निहोत्री,गेल इंडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी प्रबंधक डा आशुतोष कर्नाटक, सीएम पपनै, प्लस एप्रोच फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी विदुषी कर्नाटक, चैयरमेन रमेशचन्द्र गुप्ता, सतीश कुमार,मोटीवेशनल स्पीकर पीएस राठौर, चंदन डांगी, धीरेन्द्र पंत तथा मीडिया और कार्पोरेट जगत की हस्तियों की उपस्थिति में दिया गया।

Almora: Shiv Singh Khetwal got Peak Dadhichi Award
Almora: Shiv Singh Khetwal got Peak Dadhichi Award


शिव सिंह खेतवाल को पीक दधीचि पुरस्कार मिलने पर यूकोस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के पूर्व निदेशक डॉ जे सी भट्ट, डा अरूणव पटनायक, वर्तमान निदेशक डॉ लक्ष्मीकांत, वरिष्ठ वैज्ञानिक बी एम पांडेय, श्यामनाथ शेर सिंह राणा , स्याही देवी विकास समिति शीतलाखेत के संयोजक गिरीश चन्द्र शर्मा,वीएल स्याही हल के विकास से जुड़े चंदन डांगी, गजेन्द्र पाठक, आरडी जोशी, रीमा पंत, नौला फाउंडेशन के अध्यक्ष बिशन सिंह, गणेश पाठक, रमेश भंडारी, कैलाश नाथ, हरीश बिष्ट, जगदीश सिंह खेतवाल, गोपाल गुरूरानी, नरेंद्र सिंह,रवि परिहार,पूरन सिंह कनवाल तथा तुपेड़ करूली,भाटनीकोट,खल्दोडी़ गांवों के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।