अल्मोड़ा में बीते 24 घंटों में भिकियासैंण में हुई सर्वाधिक 65 मिमी बारिश, कोसी और रामगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ा

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में सोमवार अलसुबह से ही हल्की बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से…

weather update

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में सोमवार अलसुबह से ही हल्की बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई है।

25
26

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भिकियासैंण में सर्वाधिक 65 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा अल्मोड़ा में 52.2 मिमी, चौखुटिया में 51 मिमी, ताकुला में 49 मिमी, द्वाराहाट में 47 मिमी और शीतलाखेत में 45.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।


बारिश के चलते जिले की प्रमुख नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोसी नदी बैराज पर वर्तमान जलस्तर 1126.93 मीटर पहुंच गया है, जबकि यहां चेतावनी स्तर 1130.75 मीटर और खतरा स्तर 1131.70 मीटर निर्धारित है।

फिलहाल कोसी बैराज से 773.50 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है और नदी का बहाव स्थिर बना हुआ है। दूसरी ओर रामगंगा नदी का जलस्तर 922.525 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 923.450 मीटर के करीब पहुंच रहा है।


लगातार हो रही वर्षा के बावजूद जिले में यातायात व्यवस्था मुख्य रूप से सुचारू है। प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और मुख्य जिला मार्गों सहित लगभग सभी सड़कें आवाजाही के लिए खुली हुई हैं।

लैंडस्लाइड के कारण 1 ग्रामीण सड़क बाधित हुई है, जिसे खोलने का कार्य जारी है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम नदियों के जलस्तर और संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply