Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा पुलिस का नया काम, कुछ पर सितम कई पर रहम

यातायात नियंत्रण में असफल रही पुलिस ने शिखर तिराहे पर दिखाए नियम,लोगों से हुई तकरार अल्मोड़ा- यातायात नियंत्रण को प्राथमिकता बताने वाली अल्मोड़ा पुलिस बृहस्पतिवार…

यातायात नियंत्रण में असफल रही पुलिस ने शिखर तिराहे पर दिखाए नियम,लोगों से हुई तकरार

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा- यातायात नियंत्रण को प्राथमिकता बताने वाली अल्मोड़ा पुलिस बृहस्पतिवार को छात्र संघ चुनावों के दौरान उमड़ी भीड़ के चलते अव्यवस्थित हो चुके यातायात को नियंत्रित करने में असहाय नजर आई| लेकिन इसकी खीज पुलिस ने शिखर तिराहे पर नियम झाड़ने शुरु कर दिए| लोगों का कहना है कि पुलिस की एचपीयू टीम ने शिखर तिराहे पर लोगों को चुन कर चालान किया|

IMG 20180906 125104                     बिना हैलमेट के दुपहिया वाहन में जाते छात्र

कई प्रभावशाली लोगों को जाने दिया गया तो कुछ को पकड़ कर दूसरे सवार के हेलमेट पहने न होने पर चालान किया, इसके बाद लोगों ने इस भेदभाव पूर्ण कार्यवाही पर विरोध जताया| लोगों का कहना था कि माल रोड में जुलूस और छात्रों की आड़ में जम कर नियमों की अनदेखी हुई|

IMG 20180906 133553

पुलिस से उलझते लोग 

एक दुपहिए में तीन तीन लोग बिना हेलमेट पहिने देखे गए लेकिन वहां मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही| जबकि इस टीम को वहां होना चाहिए था| लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों को यह महसूस हुआ कि पुलिस का डंडा केवल आम लोगों पर चलता है रसूखदार हमेशा नियम तोड़ते रहते हैं|