shishu-mandir

यह किस ओर जा रही है नई पीढ़ी: पूनम हत्याकांड में पूछताछ के लिए बुलाई गई 32 लड़कियां नशे की आदी

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read
Screenshot-5

48 लड़कियों से पुलिस ने की पूछताछ, नशे व पैसे के लिए संबंध बनाने में भी गुरेज नहीं इस जनरेशन को
हल्द्वानी के पूनम हत्याकांड के तफ्सीश के दौरान पुलिस के सामने चौकाने वाले तथ्य

new-modern
gyan-vigyan

डेस्क:- हल्द्वानी के बहुचर्चित पूनम हत्याकांड को सुलझाने में जुटी पुलिस को कई चौकाने वाले तथ्यों का सामना करना पड़ रहा है| भविष्य कही जाने वाली इस महानगर की बच्चियां नशे के आगोश में तेजी से फंस रही हैं| मोबाइल को सर्विलांस में लगाते हुए पुलिस ने 48 बच्चियों जिनमे कुछ छात्राएं भी हैं पूछताछ कि इनमें से 32 छात्राओं ने स्वीकार किया कि वह नशे की लती हैं|

saraswati-bal-vidya-niketan

मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने हजारों मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर शक के दायरे में 48 लड़कियों से पूछताछ की , उनमें से 32 लड़कियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि वे शराब और स्मैक की आदी हैं। और नशे के लिए पैसे जुटाने को उन्होंने उम्रदराज लोगों से अवैध संबंध भी बनाए हैं। चिंतजनक बात यह है कि 15 लड़कियों ने यहां तक खुलासा किया है कि वे अवैध संबंध बनाते हुए नेपाल, दिल्ली, हरियाणा आदि जगहों पर जाकर पार्टियों में शामिल हो चुकी हैं।

इंटर और डिग्री कॉलेज में पढ़ रही इन रईस घरों की बेटियों और बेटों ने हुक्का बार और बीयर बार में महफिल जमाने की बात भी कही है। इन लड़कियों के पास 20 से लेकर 50 हजार तक के कीमती मोबाइल सेट भी हैं। इनमें से इंटर की एक छात्रा तो स्मैक भी पीती है। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि इंटर की यह छात्रा डिग्री कॉलेज की लड़कियों को पैसे का लालच देकर फंसा लेती हैं। पैसे के चक्कर में लड़कियां अन्य राज्यों में जाने के लिए तैयार हो जाती हैं। छात्राओं का व्हाट्सएप नंबर पर बातचीत में बकायदा कोड का प्रयोग ये लड़कियां करती हैं|

पुलिस अधिकारी भी छात्राओं की करतूत सुनकर दंग हैं।
उल्लेखनीय है कि पूनम हत्याकांड के तत्काल बाद एक वीडियो सामने आया था कि जिसमें मृतका की अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती बेटी अर्शी से मिलती-जुलती शक्ल की एक लड़की एक अन्य लड़की के साथ मिलकर तीसरी लड़की को लात-घूंसों से पीट रही थी| इस ओर जांच आगे बढ़ने पर खुलासा हुआ|

TAGGED: