Almora- कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अल्मोड़ा पहुंचे चुफाल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 19 मार्च 2021

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार Almora पहुंचे उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

यह भी पढ़े….

Almora- एडी ने राइंका लोधिया व अल्मोड़ा इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

क्वारब पुल पर स्वागत के बाद उनका काफिला बाडी बगीचा में सोहन बैंकट हॉल में उनका स्वागत किया गया। बाड़ेछीना, मनीयागर, पनुवानौला, दन्या में भी कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने घर घर तक पाइप लाइन बिछाई है। कहा कि इस बार वर्षा कम होने के कारण जल स्रोत सूख चुके हैं और सरकार घर-घर तक टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचा रही है।

यह भी पढ़े….

Big Breaking Almora- हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने आए 2 खिलाड़ी कोरोना (Corona) पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कारण ही सरकार का वजूद कायम है। क्योंकि कार्यकर्ता है तभी सरकार है। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता ही करते है। उन्होंने कहा कि आज वह मंच में बैठे है तो कल कार्यकर्ता मंच पर बैठेंगे और वो खुद नीचे बैठेंगे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल, महेश नयाल, कैलाश गुरुरानी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/