Almora News: संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिली महिला,मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

breaking

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

भैंसियाछाना विकासखण्ड में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना आ रही है। महिला जंगल लकड़ी लेने के लिए गई थी और वह रास्ते में बेसुध अवस्था में मिली,बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। महिला के दो पुत्र और दो पुत्रियां है।सबसे छोटा बेटा 2 साल का है।


मामला भैसियाछाना विकासखण्ड के बुड़ाधार का है। बूड़ाधार गांव निवासी विमल राम की 27 वर्षीय पत्नी मंगलवार की सुबह लकड़ी के लिए जंगल गई ​थी,उसके साथ गांव की अन्य महिलाएं भी थी। लकड़ी लेकर और महिलाएं तो अपने अपने घर पहुंच गई लेकिन विनीता देवी घर नही पहुंची। इसके बाद गांव के कुछ बच्चों ने उसके रास्ते में बेसुध अवस्था में देखा और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन विनीता देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। धौलछीना थाने के एसआई बलवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार इस मामले में कोई तहरीर नही दी गई थी।
मृतका के पिता पल्यू गांव निवासी रमेश राम का आरोप है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन प्रताड़ित करते थे। उन्होने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। कहा कि 3 दिन पहले ही उनकी पुत्री के साथ ससुरालियों ने मारपीट की थी। उन्होने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।

Newsdesk Uttranews: