Almora news- दौलाघट में इंडियन यूथ फोरम ने चलाया स्वच्छता अभियान, नदी और सार्वजनिक स्थलों से समेटा कूड़ा

अल्मोड़ा। युवाओं के सामाजिक संगठन ‘इंडियन यूथ फोरम’ की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। संगठन ने अपनी…

Almora news- Indian Youth Forum launched cleanliness campaign in Daulaghat, collected garbage from river and public places
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

अल्मोड़ा। युवाओं के सामाजिक संगठन ‘इंडियन यूथ फोरम’ की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। संगठन ने अपनी विशेष मुहिम ‘क्लीन टू ग्रीन ड्राइव अभियान’ के तहत हवालबाग ब्लॉक के दौलाघट क्षेत्र में एक व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया।

25


गत 8 मई से शुरू हुए यह अभियान युवाओं के साथ मिलकर आयोजित किया गया दूसरा सामूहिक कार्यक्रम था। अभियान के दौरान फोरम के कार्यकर्ताओं ने दौलाघट के स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने-अपने गांवों और समाज में कम्युनिटी को जागरूक करने के लिए आगे आने की अपील की।


इंडियन यूथ फोरम की राज्य समन्वयक सुनीता भट्ट ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्यावरण संरक्षण मुहिम आगामी 22 जून तक निरंतर जारी रहेगी। इस अभियान के अगले चरण में युवा स्वयंसेवकों (वॉलेंटियर्स) द्वारा बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ताकि पहाड़ों की हरियाली को और बढ़ाया जा सके।


स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान युवाओं की टीम ने पूरे क्षेत्र से भारी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसे निर्धारित कूड़ेदानों में डाला। इसके साथ ही युवाओं ने समीपवर्ती दौलाघट नदी के आस-पास भी सघन स्वच्छता अभियान चलाकर नदी तट को कचरा मुक्त किया। इस जनहितैषी कार्यक्रम में तनुजा, हिमानी खोलिया, हरीश चंद्र जोशी, रोशनी तिवारी, भावना, ममता, बबीता सहित दौलाघट और उसके आस-पास के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों युवा शामिल रहे।

Leave a Reply