shishu-mandir

दावा : Almora के खोला में ग्राम प्रधान सहित दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल,

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा, 20 दिसबर 2021- जागेश्वर विधानसभा के विकास खंड धौलादेवी के ग्राम पंचायत खोला में आयोजित बैठक में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रधान हेमा गैड़ा की अध्यक्षता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक माननीय गोविन्द सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में ग्राम प्रधान सहित ढ़ाई दर्जन लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की बात कही गई है।

saraswati-bal-vidya-niketan


लोगों ने विधायक के सम्मुख अपनी समस्याओं को रखा और वर्तमान उत्तराखंड की भाजपा सरकार को बरोजगारी व मंहगाई का जनक बताते हुए इस सरकार से त्रस्त होने की बात कही।
विधायक कुंजवाल ने कहा कि इन पांच वर्षों में प्रदेश में आसीन भाजपा सरकार ने पूर्व में विधानसभा के अंतर्गत अनेक स्वीकृत जनहित के कार्यों को रोकने का काम करते हुए विधानसभा के विकास को ही नहीं पूरे प्रदेश के विकास को रोकने का काम किया है।


जो सरकार युवाओं को रोजगार देने व गरीबों को मंहगाई कम करने के सपने दिखाकर सत्ता में आसीन होकर बहरी हो गई।
उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में बेरोजगारी व मंहगाई अपना विकराल मुंह खोले हुए हैं।

युवा व मजदूर इस देश व प्रदेश का कर्णधार है,जब देश आजाद हुआ था तब भारत में एक सुई भी नहीं बनती थी, कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार बनी तो इन्हीं देश के युवाओं व मजदूर, किसानों ने अपने मेहनत कश हाथों से देश को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया। लेकिन आज देश व प्रदेश में आसीन भाजपा ने इन्हीं देश के कर्णधारों की भावनाओं के साथ छल कपट किया है।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इन्हें निजी हाथों में सौंप कर देश के युवाओं का शोषण कर पूंजीपतियों की तिजोरी भरने में लगी है। वर्तमान में भाजपा ने छल-कपट,झुठेवादों व लोगों की भावनाओं के साथ खेल कर सत्ता हासिल की है यदि आज भी हम इनके छलावें को रोकने में नाकाम हुए तो देश व प्रदेश गर्त में चला जाएगा।


बैठक को जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे ,ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को जनविरोधी, विकास विरोधी बताते हुए उपस्थिति ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे इस सरकार को प्रदेश से बेदखल करने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में आकर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को एकतरफा आशीर्वाद देकर बहुमत से विधानसभा भेजने का काम करैंगे।


कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि
खोला के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त बात कहते हुए विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल जी की विकास की सोच पर आस्था व विश्वास रखते हुए प्रधान हेमा गैड़ा के नेतृत्व में ढ़ाई दर्जन लोगों ने भाजपा को अलविदा करते हुए कांग्रेस का हाथ थामते हुए कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।जिनका मां विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे,ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट व न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश गैलाकोटी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।


‌जिनमें प्रधान हेमा गैड़ा, राजेन्द्र सिंह गैड़ा, मनमोहन सिंह गैड़ा, नीरज कुमार, त्रिभुवन, प्रेमप्रकाश, तारी राम, संजय कुमार, चंदन सिंह गैड़ा, मनोहर सिंह गैड़ा, जगदीश, पप्पू, प्रतापराम, रमेश गैड़ा,राजनराम, जगदीश, उदेराम, हुकम, महेंद्र, राजन, कुंदन गैड़ा, किशन सिंह, त्रिलोक सिंह, गोपाल सिंह, रेनू, विद्या, उमा, कविता, गौरी, रेखा, रेवती देवी के अतिरिक्त कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट आदि उपस्थित थे।