shishu-mandir

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर अल्मोड़ा महोत्सव के 20 अक्टूबर के सारे कार्यक्रम स्थगित

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

शासन ने घोषित किया है तीन दिन का राजकीय शोक

अल्मोड़ा:- पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन के चलते 20 अक्टूबर से शुरू हो रहे अल्मोड़ा महोत्सव की पहले दिन के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं , अब 20 अक्टूबर के कार्यक्रम 23 अक्टूबर को होंगे| यह जानकारी डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दी है| उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के चलते तीन दिन तक राजकीय शोक रहेगा और कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे|कोई भी मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे|