ब्रेकिंग : अब 21 से शुरू होगा अल्मोड़ा महोत्सव

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महोत्सव अब 20 अक्टूबर के स्थान पर 21 अक्टूबर से शुरू होगा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त् तिवारी के निधन के बाद राज्य सरकार द्वारा तीन दिन के राजकीय शोक घोषित करने के बाद यह बदलाव किया गया है।
राज्य की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के हस्ताक्षरों से जारी पत्र में अवगत कराया गय है कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर 18 से 20 अक्टूबर तक 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
जि​लाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 20 अक्टूबर को राजकीय शोक घोषित होने के कारण महोत्सव की तिथि 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर कर दी गयी है। तथा 20 अक्टूबर के कार्यक्रम अब 23 अक्टूबर को होगेे। 21 और 22 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
Joinsub_watsapp