Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora— जिला अस्पताल में महिला ने गटका सेनिटाइजर, भर्ती

अल्मोड़ा। शनिवार को पं हरगोविंद पंत जिला अस्पताल Almora में एक महिला के सेनिटाइजर गटकने से हड़कंप मच गया। स्टाफ ने बामुश्किल महिला को काबू…

अल्मोड़ा। शनिवार को पं हरगोविंद पंत जिला अस्पताल Almora में एक महिला के सेनिटाइजर गटकने से हड़कंप मच गया। स्टाफ ने बामुश्किल महिला को काबू में करते हुए अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही उसका इलाज ​शुरू किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के मुताबिक ​Almora जिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अस्पताल पहुंची एक महिला ने हंगामा काटते हुए सेनेटाइजर गटक लिया। अस्पताल कर्मियों से भी महिला ने धक्का मुक्की की। बामुश्किल अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने महिला को इंमजरजेंसी में भर्ती किया।

जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यहां गोलना करड़िया निवासी पंकज मेहरा पुत्र गोविंद का स्वास्थ्य खराब होने के कारण लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आये। और डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

Almora- कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसियों ने किया बूथ कमेटियों का गठन

बताया जा रहा है कि पकज का स्वास्थ्य खराब होने के समय उसकी पत्नी राधा धारानौला किसी काम से गई थी। और जैसे ही उसे अपने पति का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिला तो अस्पताल पहुंच गई और वहां हंगामा शुरू कर दिया।

स्टाफ के समझाने पर भी महिला नही मानी और अचानक से उसने सेनिटाइजर पी लिया। महिला के सेनिटाइजर गटकने से अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा और सुरक्षा कर्मियों के काफी प्रयासो के बाद महिला शांत हुई और उसे इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

Akashwani Almora- आकाशवाणी केंद्र अल्मोड़ा ने की नई पहल

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी महिला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों के अनुसार पति—पत्नी के बीच में झगडा होता रहता था।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें