Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: 41 वर्ष की राजकीय सेवा कर सेवानिवृत्त हुए सूचना कर्मी हरीश बिष्ट, भाव भानि विदाई दी

अल्मोड़ा :: सूचना कार्यालय में कार्यरत टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर…

Screenshot 2026 04 30 21 20 52 29 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा :: सूचना कार्यालय में कार्यरत टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।


इस अवसर पर सूचना कार्यालय में एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी, कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय पत्रकारों ने उपस्थित होकर श्री बिष्ट के योगदान की सराहना की।


वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

विदाई समारोह के दौरान श्री बिष्ट को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।

अपने उद्बोधन में हरीश सिंह बिष्ट ने सभी सहयोगियों, अधिकारियों एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सदैव सभी का सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हुआ। उपस्थित समस्त सूचना विभाग के कर्मचारियों और पत्रकारों ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply