रानीधारा के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अल्मोड़ा। रानीधारा स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन यानि बुधवार 5 अगसत को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा…

Crowd of devotees flocks to the Shrimad Bhagwat Katha at the Narmadeshwar Mahadev Temple in Ranidhara

अल्मोड़ा। रानीधारा स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन यानि बुधवार 5 अगसत को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल भगवान शिव और श्रीमद्भागवत के भजनों से भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने कथा सुनने के लिए पहुंचे थे।

25
26


कथा व्यास आचार्य पंकज जोशी ने तीसरे दिन अमर कथा प्रसंग का वर्णन करते हुए भगवान शिव और माता पार्वती के निश्छल एवं अलौकिक प्रेम की व्याख्या की। उन्होंने संगीतमय भजनों और आध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था का संदेश दिया। कथा के दौरान पूरा परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया।


आचार्य पंकज जोशी ने बताया कि कथा के अगले दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जन्मोत्सव में शामिल होने और धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ लेने की अपील की।


कथा के मुख्य यजमान पंडित हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर 10 अगस्त को दोपहर 2 बजे से श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण और महाभंडारे में शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply