shishu-mandir

राहुल गांधी के समर्थन में उतरी अल्मोड़ा कांग्रेस कमेटी

editor1
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। काँग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास में जबरन पुलिस बल भेजने के खिलाफ अल्मोडा कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया है। उत्तराखंड प्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा के आह्वान पर आज जिला काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष, भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, के नेतृत्व में अल्मोड़ा शहर के मध्य स्थित चौघानपाटा में जोरदार नारेबाजी के बीच केन्द्र सरकार का पुतला फूँका गया।

new-modern
gyan-vigyan

इस दौरान काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि केन्द्र की सरकार जब से सत्ता में आयी हैं तब से वह लगातार काँग्रेस नेताओं के खिलाफ दमनात्मक कार्यवाही कर रही हैं। आज देश की कानून व्यवस्था, महिलाओं के अधिकार पर प्रहार, बढ़ती महँगाई बेरोजगारी पर बोलने पर काँग्रेस नेताओं के खिलाफ दबाव बनाने का कृत्य मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी देश के बड़े नेता हैं। उनके द्वारा देश में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए भारत जोडों यात्रा का सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर केन्द्र की सरकार उत्पीड़न का कृत्य कर रही हैं जिसे काँग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

saraswati-bal-vidya-niketan

कार्यक्रम में मौजूद अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश की संवैधानिक शक्तियों को चोट पहुँचाने का कार्य किया जा रहा हैं। आम व्यक्ति से लेकर जनता से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का कार्य करके , व्यक्ति की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चोट पहुचाकर केन्द्र की मोदी सरकार हिटलरशाही रवैये पर उतारू हो चुकी हैं। काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भी षड्यंत्र रचकर केन्द्र की सरकार उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही हैं। जिसे देश के लाखों काँग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

इस दौरान जिला अध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज ,नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी मनोज बिष्ट रोहन कुमार आर्य निर्मल रावत गोविंद प्रसाद अमित बिष्ट नितिन रावत दिनेश आर्य अजय कुमार छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की सोनू राठौर परितोष जोशी संजू सिंह दीपेश कांडपाल बालकृष्ण पांडे एन डी पांडे जया जोशी सुनील कर्नाटक नमित जोशी राजेंद्र प्रसाद हिमांशु मेहता मनोज सनवाल प्रदीप बिष्ट मोहन सिंह देवली, राधा बिष्ट धीरा तिवारी निजाम कुरेशी भीमा पवार परितोष जोशी बाल विक्रम सिंह रावत अमित नेगी विशाल शाह अम्बी राम जी मोहन लाल आर्य देवेंद्र कनवाल दीपक शाह शाकिब अंसारी जिला अध्यक्ष एनएसयूआई पवन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।