अल्मोड़ा ब्रेकिंग: आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘जहर’ परोसने की तैयारी? पुष्टाहार में मिले कीड़े, सड़े अंडों को देख भड़की कार्यकत्रियां

अल्मोड़ा: जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। यहाँ गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं…

Almora Breaking: Preparations to serve 'poison' in Anganwadi centres? Worms found in nutritious food, workers enraged after seeing rotten eggs

अल्मोड़ा: जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। यहाँ गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के लिए भेजे गए पोषण आहार (अंडों) में कीड़े और सड़ांध मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला सैकुड़ा स्थित केंद्र का है, जहाँ सामान उतरते ही विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


अंडों से आ रही थी भारी बदबू, कार्यकत्रियों का लेने से इनकार
जानकारी के अनुसार, आज सैकुड़ा केंद्र पर जब आंगनबाड़ी के लिए सामान पहुँचा, तो वहां मौजूद कार्यकत्रियों ने पाया कि अंडों से असहनीय बदबू आ रही है। बारीकी से देखने पर पता चला कि अंडों में कीड़े पड़े हुए थे और वे पूरी तरह सड़ चुके थे। इस स्थिति को देख कार्यकत्रियों ने खराब सामान लेने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है सैकुड़ा सेंटर से 46 आगंनबाड़ी केंद्रो तक ये सामान पहुंचाया जाना था।


विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने साधी चुप्पी
हैरानी की बात यह है कि इस संवेदनशील मामले पर विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं है। इस संबंध में जब जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। वहीं, सीडीपीओ और सुपरवाइजर ने भी कॉल रिसीव नहीं की।


सवालों के घेरे में ‘नारी वंदन’ और ‘पोषण पखवाड़ा’
अभी पिछले महीने ही राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन धरातल पर लाभार्थियों को दिया जा रहा पुष्टाहार ‘जहर’ के समान साबित हो रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या विभाग इसी तरह की सड़ी-गली सामग्री से महिलाओं और बच्चों का विकास करेगा? उत्तरा न्यूज इस खबर पर विभाग का पक्ष आते ही उसे प्रमुखता से शामिल करेगा।


वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग
सड़े अंडे वाला वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग तरह—तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है। उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच की मांग की है।

Leave a Reply