सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आज घोषित हो गया। लोअर माल रोड खत्याड़ी स्थित न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
पलक थापा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, पायल थापा ने 79 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, कशिश लटवाल और कोमल कनवाल ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय जोशी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की।
सीबीएसई 12वीं के विस्तृत रिजल्ट और अन्य अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें।

