shishu-mandir

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : रघुनाथ सिटी मॉल के पास पेड़ गिरने से एक की मौत

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। एक दुखद घटना में पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। मामला मंगलवार की देर सांय का है जब नगर के वि​वेकानंदपुरी वार्ड में रघुनाथ सिटी मॉल से खत्याड़ी को जाने वाले मार्ग में एक हरा भरा विशालकाय पेड़ भरभराकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। आनन फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम वाईएस धनिक बताया जा रहा है।वह विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। हरा भरा पेड़ कैसे गिर गया यह लोगों की समझ से परे है। लोग इसके संबध में तरह तरह की चर्चाए कर रहे है।

saraswati-bal-vidya-niketan