अल्मोड़ा ब्रेकिंग: फांसी के फंदे पर लटककर आंगनबाड़ी सहायिका ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के एक गांव से दुखद खबर है। जहां एक महिला ने फांसी के फंदे में लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। मृतका आंगनबाडी सहायिका के पद पर कार्यरत थी। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

ezgif-1-436a9efdef

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टाना सजोली निवासी कमला देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी स्व. कुंदन सिंह ने बीते शुक्रवार की देर शाम घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर डाली। इस घटना से गांव समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें

शाम करीब साढ़े 5 बजे घटना की सूचना सोमेश्वर पुलिस को मिली। जिसके बाद थाना सोमेश्वर से एसआई नेहा राणा व उनकी टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने मामले में परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की।

थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि पंचनामा भर शव को आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उनका इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार की देर शाम महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया और उनकी मृत्यु हो गई।

बताते चले कि मृतका कमला देवी के पति की कुछ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी। जिससे वह अपना गुजर बसर करती थी। मृतका की एक 15 वर्षीय बेटी है जो वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। मां की मौत के बाद बेटी का रो—रो कर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।


उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….

Joinsub_watsapp