अल्मोड़ा: गंभीर बीमारी से जूझ रहे कौशल को मदद की जरूरत, आपकी छोटी सी मदद दे सकती है जीवनदान

फलसीमा अल्मोड़ा निवासी कौशल बिष्ट पुत्र राजेंद्र बिष्ट वर्तमान में गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। परिजनों के अनुसार वे लैगोफथाल्मोस जैसी किसी बीमारी का…

Screenshot 2026 04 17 17 12 19 05 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

फलसीमा अल्मोड़ा निवासी कौशल बिष्ट पुत्र राजेंद्र बिष्ट वर्तमान में गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। परिजनों के अनुसार वे लैगोफथाल्मोस जैसी किसी बीमारी का शिकार है।

अत्यंत निर्धन परिवार के इस श्रमिक के पास न तो आधार कार्ड मिल पा रहा है और न ही आयुष्मान कार्ड ।


23 वर्षीय कौशल का पूरा परिवार निर्धनता का शिकार है और पिता दैनिक श्रमिक हैं। परिजनों से हल्द्वानी व अन्य स्थानों पर उसके उपचार का प्रयास किया लेकिन किसी बड़े चिकित्सालय में जाने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति आड़े आ रही है।


उनके भाई गौरव बिष्ट ने जन सामान्य से आर्थिक सहयोगी की अपील की है। उनका कहना है कि यदि धन की व्यवस्था हो तो वे अपने भाई का जैसे तैसे किसी उच्च केंद्र में उपचार का प्रयास कर सकते हैं।

अब तक स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्होंने हल्द्वानी में उसका उपचार कराया। युवक की दीमागी सूजन और आंखे न खुलने तथा न बोल पाने से परिवार सकते में है।

उसके भाई गौरव जो अल्मोड़ा बाजार में काम करता है ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे उसे अल्मोड़ा बेस लेकर आ गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह जटिल बीमारी है और दिल्ली आदि स्थानों पर ही उसका उपचार संभव है।

निर्धन परिवार ने जन सामान्य व जनप्रतिनिधियों से मार्गदर्शन और सहयोग की आपील की है। गौरव बिष्ट ने अपना google play नम्बर भी साझा किया है जिस पर मदद की जा सकती है।

नम्बर है – 7983296389 यदि आप अपने स्तर से अत्यंत छोटी सी आर्थिक मदद भी करना चाहें तो जरूर करें आपकी छोटी से छोटी मदद इस युवा मरीज के जीवन बचाने में सहायक हो सकती है।