शनिवार की रात्रि से 12 घंटे के लिए यातायात के लिए बंद रहेगा अल्मोड़ा- लक्ष्मेश्वर मार्ग, डायवर्जन जारी

निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा हर्षित गुप्ता ने अवगत कराया गया है कि…

Screenshot 2026 04 17 18 57 39 59 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

25

निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा हर्षित गुप्ता ने अवगत कराया गया है कि बरेली–अल्मोड़ा–बागेश्वर मोटर मार्ग (अल्मोड़ा नगर के मुख्य मार्ग) पर लक्ष्मेश्वर के समीप ह्यूम पाइप संबंधी निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

उक्त कार्य के सुरक्षित एवं सुचारु निष्पादन हेतु शनिवार 18 अप्रैल 2026 की रात्रि 8:00 बजे से रविवार 19 अप्रैल 2026 की प्रातः 8:00 बजे तक उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। इस अवधि में करबला से लक्ष्मेश्वर तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


इसके तहत छोटे चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए गैस गोदाम तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।


जनपदवासियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।