Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

रानीखेत: सीबीएसई 10 में एपीएस स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

रानीखेत। सीबीएसई दसवीं के परीक्षाफल नतीजो मे नगर के एपीएस विद्यालय के बच्चों ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा। छात्र धनंजय अधिकारी ने 98.2…

Screenshot 2026 04 17 16 37 01 25 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

छात्र धनंजय 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ बने नगर टॉपर वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय में 96 प्रतिशत अंको के साथ रुचि बनी विद्यालय टापर

रानीखेत। सीबीएसई दसवीं के परीक्षाफल नतीजो मे नगर के एपीएस विद्यालय के बच्चों ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा। छात्र धनंजय अधिकारी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। वही वर्षा जोशी व छवि कपील 98 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय तथा धीर सिंह 97.2 के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

इसी के साथ पीएमश्रीजवाहर नवोदय विद्यालय ताडीखेत के बच्चों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


आर्मी पब्लिक स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार सीबीएसई दसवीं के नतीजों विद्यालय ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। छात्र धनंजय अधिकारी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान तथा वर्षा जोशी व छवि कपील ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रुप से द्वितीय और धीर सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ शिवाक्सी नेगी 97, श्रिष्टी नेगी 96.8, प्रेरणा अधिकारी 96.6, हर्षिता बिष्ट व कुशाग्र जोशी 96.4, प्रिंस व श्रष्टि मेहरा 96.2 तथा दिव्यांश कंडारी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा तथा 16 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।


विद्यालय चेयरमैन ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव वीएसएम व प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर अभिभावकों एवं शिक्षकों सहित सभी को हार्दिक बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।


पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ताडीखेत से मिली जानकारी के अनुसार सीबीएसई दशवी के नतीजों में रुचि जनोटी 96, योगराज आर्या 95.2 व मेघना 92.2 प्रतिशत अंको के विद्यालय में क्रमश प्रथम तीन स्थान पर रहे। वही गौरव कपकोटी 92 तथा दिव्यांशु कुमार ने 91.6 प्रतिशत अंको के साथ क्रमशः चौथा व पाँचवा स्थान पाया है।


प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सभी मेधावीयो सहित शिक्षकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। सीबीएसई प्रभारी पंकज भिलंगवाल ने बताया कि परीक्षा देने वाले 79 बच्चों मे से एक की कंपार्टमेंट आयी बाकी सभी उत्तीर्ण हुए है।

Leave a Reply