अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए महेश चंद्र परिहार, कवींद्र उपाध्यक्ष और भावना महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित

अल्मोड़ा। सोमवार को अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें महेश चंद्र परिहार अध्यक्ष, कवींद्र पंत उपाध्यक्ष और भावना जोशी महिला उपाध्यक्ष पद…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। सोमवार को अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें महेश चंद्र परिहार अध्यक्ष, कवींद्र पंत उपाध्यक्ष और भावना जोशी महिला उपाध्यक्ष पद पर चयनित हुए। बार काउंसिल के पर्यवेक्षक मेहरमान सिंह कोरंगा की देखरेख में सोमवार को यह चुनाव सम्पन्न हुए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन की प्रगति में काम करने की बात कही है।

इसके साथ ही सचिव पद पर दीप चंद्र जोशी, उपसचिव पद पर प्रेम राम आर्या, संप्रेक्षक पद पर चंदन सिंह बगडवाल, कोषाध्यक्ष पद पर रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर लवली दास्पा निर्विरोध चुने गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272