Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

धामी सरकार में पांच नए मंत्रियों का आगमन, शपथ के साथ मंत्रिमंडल हुआ पूरा

देहरादून में शुक्रवार सुबह लोक भवन एक बार फिर राजनीतिक घटनाक्रम का केंद्र बना, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने धामी मंत्रिमंडल में…

IMG 20260320 113545

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून में शुक्रवार सुबह लोक भवन एक बार फिर राजनीतिक घटनाक्रम का केंद्र बना, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने धामी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सुबह 10 बजे शुरू हुए समारोह के साथ अब राज्य सरकार का मंत्रिमंडल 12 सदस्यों का हो गया है। शपथ लेने वालों में मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास के नाम शामिल हैं, जिन्हें कैबिनेट स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह विस्तार सरकार के लिए अहम माना जा रहा है। पिछले चार वर्षों में कई पद रिक्त रहने के बाद अब सरकार ने क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए टीम को और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की है। वर्ष 2022 में सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल में तीन सीटें खाली रह गई थीं, इसके अलावा परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान के बाद दिए गए इस्तीफे से भी दो और पद रिक्त हो गए थे। इसी वजह से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा लंबे समय से तेज थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया गया है।

नए मंत्रियों में रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी, रुड़की से प्रदीप बत्रा, हरिद्वार से मदन कौशिक, राजपुर से खजान दास और भीमताल से राम सिंह कैड़ा को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इन पांचों चेहरों को सरकार ने ऐसे समय में जिम्मेदारी दी है, जब राज्य आगामी चुनावी तैयारियों की ओर बढ़ रहा है और मंत्रिमंडल का संतुलन मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।