Almora- वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 19 अप्रैल 2021- Almora- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत (बचदा) के निधन पर भाजपा पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।

new-modern

इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि स्व. बच्ची सिह रावत बहुत सरल व्यवहार के व्यक्ति थे। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वट वृक्ष रहे बच्ची सिह रावत रानीखेत विधानसभा से 2 बार विधायक, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से 4 बार सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे।

रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बच्ची सिह रावत ने पार्टी को अपनी सेवाएं दी उनका जाना समाज व राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़े…..

अल्मोड़ा (Almora) में यहां खुला आधार सेवा केंद्र, आधार के अलावा ये सुविधाएं मिल सकेंगी

corona virus in almora: महिला अस्पताल में कोविड जांच कराने आई महिला निकली पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। अंतिम समय में स्व. बच्ची सिह रावत का इलाज एम्स ऋषिकेश उपचार चल रहा था, जहां बीते रविवार देर शाम उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, तहिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, सुभाष पांडे, महेश जीना, जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा, विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद आगरी, महिपाल बिष्ट, त्रिलोक रावत, कैलाश गुरुरानी,

राहुल वोहरा, मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, अमित साह मोनू, दीप्ति सोनकर, किरन पन्त, लीला बोरा, रेखा आर्य, श्वेता अग्रवाल, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, इंदुप्रभा जोशी, माया जोशी, बिना नयाल, धर्मवीर आर्य, हरीश कनवाल, शैलेन्द्र साह, संदीप भोज, कैलाश गौस्वामी, दीपक वर्मा, अजय वर्मा, अर्जुन बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos